Punjab News: गोलियां मारकर पत्नी का किया कत्ल, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः जिले के शांति नगर इलाके में इंसानियत शर्मासार करने वाली घटना सामने आई है। जहां परिवार में घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान मंदीप कौर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। आरोपी की पहचान चरणाम सिंह के रूप में हुई है। परिवार का कहना है कि आज सुबह 11 बजे नशे में धुत्त व्यक्ति ने पत्नी का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया।

घटना से पहले रात को मृतका ने अपनी ननद सुखदर्शन कौर को फोन कर बताया था कि उसका पति नशे में है और दोनों के बीच झगड़ा हो गया है। जिसके बाद आज सुबह सूचना मिली कि आरोपी ने भाई ने भाभी की गोलियां मारकर हत्या कर दी है। मृतका की ननंद ने बताया कि घटना से पहले देर रात भाभी ने पुलिस को फोन भी किया था। जिसके बाद 2 पुलिसकर्मचारी घर पर आए थे। भाभी ने घरेलू विवाद को लेकर पुलिस को बताई और बंदूक अपने साथ ले जाने के लिए कहा था। लेकिन लेकिन पुलिस घर से बंदूक लेकर नहीं गए, बल्कि उसको समझा कर चले गए। जिसके बाद आज सुबह यह घटना हो गई।

ननंद का कहना है कि अगर पुलिस वाले रात को बंदूक साथ ले जाते तो शायद यह घटना न होती।घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी रविंदर सिंह ने बताया कि गोली लगने से मंदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के तीन बच्चे हैं। जिसमें से 2 बच्चे विदेश में रहते हैं और एक बेटी की शादी अमृतसर में हुई है। डीएसपी ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *