Retired फौजी के घर पर चोरों का धावा, 40 lakh के गहने लेकर फरार

Written by

in

पटनाः शादी समारोह में शामिल होने गए रिटायर सैनिक के घर पर चोरों ने धावा बोला। चोर घर से 40 लाख के गहने और 50 हजार की नकदी लेकर फरार हो गए। वारदात थाना क्षेत्र के चित्रकूट नगर की है। जहां पूर्व सैनिक राम प्रमोद सिंह 11 मई को अपने परिवार के साथ नालंदा के लेलुआडीह में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

12 मई को जब वह घर लौटे, तो मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। ग्राउंड फ्लोर के कमरे सुरक्षित थे। लेकिन, पहली मंजिल पर चोरों ने 2 कमरों के ताले तोड़कर सारा सामान बिखेर दिया। चोरों ने पलंग, गोदरेज और आलमारी में रखे सामान को खंगाला। गोदरेज में रखे 2 बहुओं के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *