Punjab News: कोर्ट परिसर में वकील से मारपीट मामले में FIR दर्ज, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिले की कोर्ट में वकील के साथ व्यक्तियों द्वारा बीते दिन हाथापाई की गई। वहीं बार ऐसोसिएशन के सदस्यों का आरोप है कि व्यक्तियों द्वारा कमरे में बुलाकर वकील से मारपीट की गई और वकील की पगड़ी उतारी गई। एसोसिएशन ने कहा कि बीते दिन एडवोकेट बलविंदर सिंह पर नाजर रूम के कर्मियों द्वारा वकील नरिंदर सिंह से मारपीट की गई।

जिसको लेकर वकीलों द्वारा बीते दिन भी आरोपियों की गिरफ्तारी को को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था। वहीं आज इस मारपीट को लेकर वकील समुदाय की ओर से पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा को मांग पत्र दिया गया। जिसमें कहा गया कि FIR दर्ज होने के बाद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जानी चाहिए। वकील वरुण गुप्ता ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि कोर्ट परिसर के अंदर झड़प होना एक बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।

उन्होंने पुलिस कमिश्नर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए FIR नंबर 146 दर्ज कर ली है। पुलिस ने जल्द दोषियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। पुलिस की कार्यवाही से वकील समुदाय संतुष्ट है। वहीं वकीलों के अध्यक्ष विपण सग्गड़ ने बातचीत के दौरान कहा कि इस घटना की वह निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि कोर्ट परिसर में बीते दिन जो कुछ हुआ वह नहीं होना चाहिए था। इस मामले में पुलिस ने बेहतरीन भूमिका निभाई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *