Punjab News: जासूसी करता संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार, SP का आया बयान, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडाः भारत-पाकिस्तान में विवाद लगातार जारी है। वहीं पुलिस ने कैंट क्षेत्र में एक और संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो जासूसी करता था। मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि कैंट क्षेत्र में दर्जी का काम करने वाला व्यक्ति रुड़की, उत्तराखंड का रहने वाला है। एसपी ने कहा कि उन्हें कैंट आर्मी की ओर से शिकायत मिली थी कि उन्हें इस व्यक्ति पर शक है। जिसके बाद पुलिस ने कैंट थाना में मामला दर्ज किया और दर्जी का काम करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

आरोपी पिछले 2 वर्षों से कैंट क्षेत्र में रह रहा था और दर्जी की दुकान में ही काम करता था तथा वहीं सोता था। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है। इसके बाद ही पता चलेगा कि इसने मोबाइल के जरिए कौन-सी जानकारी साझा की है, कोई फोटो, वीडियो या बातचीत हुई है या नहीं। फिलहाल इस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि बठिंडा कैंट थाना पुलिस द्वारा पकड़ा गया दूसरा संदिग्ध युवक है। इससे पहले एक मोची को भी पकड़ा गया था जो कँट क्षेत्र में मोची का काम करता था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *