Punjab News: तस्कर के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, किया घर धवस्त, 29 मामले दर्ज, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः पंजाब सरकार और पुलिस की ओर से लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत सरकारी जगह पर बने नशा तस्कर जोगिंदर सिंह के घर आज बुलडोजर चलाया गया। दरअसल, प्रशासन ने पुलिस की मदद से तस्कर के घर को ध्वस्त कर दिया। एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि नशा तस्कर पर कुल 29 मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या और NDPS एक्ट के तहत मामले शामिल हैं। तस्कर घर में एक किले जैसा महल बना कर रह रहा था। जिसके चलते आज प्रशासन ने नशा तस्कर के परिवार पर कार्रवाई करते हुए पूरा घर ध्वस्त कर दिया।

प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जोगिंदर सिंह नामक तस्कर फिलहाल जेल में बंद है और उसके तथा उसके परिवार के खिलाफ कुल 29 मामले NDPS एक्ट और अन्य धाराओं के तहत दर्ज हैं। उसने अवैध तरीके से एक एकड़ जमीन पर घर बना रखा था, जिसे आज जिला प्रशासन के आदेश पर ध्वस्त कर दिया गया है। साथ ही उसकी अन्य संपत्तियों की भी पहचान की जा रही है, जिन पर अवैध कब्जा किया गया हो या नशा बेचकर अवैध संपत्ति खरीदी गई हो, उसकी भी जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी इस नशा तस्कर के घर से पुलिस ने खुदाई करके 25 लाख रुपए बरामद किए थे।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *