Punjab News: D.T Engineer से बाइक छीनकर लुटेरे फरार

Written by

in

लुधियानाः जिले में लूटपाट की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। सरेआम हो रही वारदातों के चलते लोगों में डर का माहौल पाया जा रहा है। वहीं ताजा मामला जीवन नगर चौक के पास से सामने आया है। जहां टेलीकाम कंपनी में काम करने वाले डीटी इंजीनियर को बाइक सवार लुटेरे ने निशाना बनाया। सप्लेंडर बाइक सवार 2 अज्ञात बदमाश डीटी इंजीनियर से बाइक छीनकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि लुटेरों ने इंजीनियर की प्लसर मोटरसाइकिल को लात मारकर उसे जमीन पर गिरा दिया।

जिसके बाद बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी और उसका बाइक छीनकर फरार हो गए। शहर में लगे सेफ सिटी कैमरों में भी बदमाश भागते हुए कैद हो गए। लुटेरों ने वारदात से पहले अपने चेहरे रुमाल से कवर किए हुए है। जानकारी देते हुए पीड़ित लक्की ठाकुर ने कहा कि वह मुंडिया खुर्द में किराए पर कमरा लेकर रहता है। वह अपने बजाज प्लसर बाइक पर जिसकी अभी RC और नंबर नहीं आए थे, पर सवार होकर घर जा रहा था।

जैसे ही वह जीवन नगर चौक से थोड़ा पीछे एक पार्क नजदीक गया तो उसके पीछे सप्लेंडर बाइक पर सवार दो युवक आ रहे थे। उन युवकों ने उसके बाइक के पीछे लात मारी और उसे नीचे जमीन पर गिरा दिया। बदमाशों ने जान से मार देने की नियत के साथ उसे धमकियां दी और बाइक लेकर फरार हो गए। लक्की ठाकुर मुताबिक उसने थाना फोकल पुवाइंट में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने भरोसा दिया कि जल्द बदमाश को काबू कर लेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *