Phagwara News: चोरों ने Uppal Medical Store को बनाया निशाना, नकदी व दवाइयां चोरी, देखें CCTV

Written by

in

फगवाड़ाः शहर में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। चोर दिन ब दिन बेखौफ होकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला फगवाड़ा के खेड़ा रोड पर स्थित मेडिकल स्टोर से सामने आया है जहां, चोरों ने रात के अंधेरे में मेडिकल स्टोर के शटर को तोड़कर हजारों की नकदी और कीमती दवाइयां चोरी कर ली और मौके से फरार हो गए। सुबह जब स्टोर मालिक को घटना का पता चला तो उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना संबंधी जानकारी देते हुए उप्पल मेडिकल स्टोर के मालिक दीपक उपल ने बताया कि वह सुबह करीब 9 बजे दुकान पर आए थे। जैसे ही वह दुकान के अंदर जाने लगे तो देखा कि दुकान का दरवाजा खुला हुआ था। जब उन्होेंने अंदर जाकर देखा तो दुकान के गल्ले से 20-25 हजार नकदी और कुछ दवाइयां गायब थी। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने सीसीटीवी चैक किए तो पता लगा कि करीब 2:30 बजे बिना किसी डर के 2 व्यक्ति मुंह बांधर और शटर तोड़कर दुकान के अंदर दाखिल हुए और गले के अंदर रखी नगदी और कीमती दवाईयां लेकर फरार हो गए। स्टोर मालिक ने चोरी संबंधी सूचना पुलिस को दे दी गई है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द चोरों को पकड़ा जाए ताकि वह बेखोफ होकर अपनी काम कर सके।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *