Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: जालंधर के कारोबारी पर महिला ने लगाए रेप का आरोप, अफीम खिलाकर बनाए शारीरिक संबंध, देखें VIDEO
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर के कारोबारी पर महिला ने लगाए रेप का आरोप, अफीम खिलाकर बनाए शारीरिक संबंध, देखें VIDEO

Mahabir
Last updated: June 2, 2026 5:11 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में एक महिला ने एक कपड़ा व्यापारी पर रेप का आरोप लगाया है। उसने कहा कि कारोबारी ने उससे 80 लाख रुपए की ठगी की। साथ ही शादी झांसा देकर उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए। इसके बाद उसका 3 बार अबॉर्शन भी करवाया गया।

Contents
  • एसीपी के सामने पेश हुई
  • महिला ने अपनी पूरी कहानी बताई
  • पैसे थे तब तक साथ रखा
  • गर्भपात कराया
  • पुलिस को सौंपा सबूत

महिला ने आरोप लगाया कि व्यापारी ने उससे कहा था कि उसके केवल बेटियां हैं। उसे बेटा चाहिए। उसकी बातें सुन वह भावुक हो गई और झांसे में आ गई। उसने आरोप लगाया कि व्यापारी उस पर समझौता करने का दबाव बना रहा है, लेकिन वह समझौता नहीं करेगी। वह उसे सबक सिखाना चाहती है।

एसीपी के सामने पेश हुई

थाना-7 के बाहर महिला ने कहा कि आज वह एसीपी के सामने पेश हुई और शिकायत दी। एसीपी ने कहा कि थाना प्रभारी कुलविंदर मामले की जांच कर रहे हैं और उनके बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दूसरी तरफ व्यापारी ने कहा कि महिला झूठ बोल रही है। वह इस मामले में जल्द ही सारा खुलासा करेंगे।

जालंधर (Jalandhar) में महिला ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए ये भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने फेसबुक पर जाली आईडी बनाकर उस पर गंदे कमेंट किए हैं। उनके आईपी एड्रेस भी पुलिस को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।

महिला ने अपनी पूरी कहानी बताई

पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी मुलाकात जीटीबी नगर के एक 70 वर्षीय बुजुर्ग से गुरुद्वारे के बाहर हुई थी। बुजुर्ग ने अपनी सफेद दाढ़ी और धार्मिक छवि का वास्ता देकर महिला को बेटी बनाया। इसके कुछ समय बाद उसने बेटा पैदा करने की बात रखी और विश्वास जीतकर साढ़े 4 लाख रुपये की मदद मांगी, जिसे दो महीने में लौटाने का वादा किया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पीड़िता के अनुसार, बुजुर्ग पर तरस खाकर उसने अपनी फिक्स डिपॉजिट (FD) तुड़वा कर पैसे दे दिए। जैसे ही पैसे हाथ में आए, बुजुर्ग का बेटा आ गया। उस युवक ने खुद को हवाला कारोबार में डूबा हुआ बताया और डेढ़ करोड़ के नुकसान का हवाला देकर आत्महत्या की धमकियां दीं। भावुक होकर महिला उसके जाल में फंसती चली गई।

पैसे थे तब तक साथ रखा

महिला का आरोप है कि उसने आरोपी पर भरोसा किया और उसे 80 लाख रुपये दिए, जिसका उसके पास बैंक रिकॉर्ड और अन्य प्रमाण मौजूद हैं। जब तक महिला के पास पैसे थे, तब तक आरोपी के परिवार (माता-पिता) ने उसे साथ रखा। यहां तक कि वे डलहौजी भी साथ घूमने गए थे। जैसे ही महिला के खाते से पैसे आरोपी के परिवार के खातों में क्रेडिट हुए, आरोपी के पिता के सुर बदल गए। महिला के पास रिकॉर्डिंग है, जिसमें आरोपी के पिता ने कथित तौर पर कहा “अब लड़की को लात मारकर बाहर निकाल दो।”

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने अपने पैसे वापस मांगे, तो युवक की पत्नी ने बेहद शर्मनाक जवाब दिया। उसकी पत्नी ने कहा कि जितनी बार शारीरिक संबंध बने हैं, उसके 50-50 हजार रुपए काट लो। जब पीड़िता उनके घर गई, तो उसके साथ मारपीट की गई और उसे जान से मारने की कोशिश भी हुई।

गर्भपात कराया

महिला ने आरोप लगाया कि उसे ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया जाता था, जिससे वह होश खो देती थी और उसका शारीरिक शोषण किया जाता था। आरोपी ने महिला को पूरे जालंधर में अपनी पत्नी बताकर मिलवाया, लेकिन असल में उसका शोषण किया और 3 बार जबरन गर्भपात करवाया। उसने आरोप लगाया कि जब वह गर्भवती हुई तो उसने आरोपी को इस बारे में सूचित किया।

इस पर आरोपी के पिता ने उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया, यह झांसा देकर कि बाद में वे उसे विदेश भेज देंगे। महिला का कहना है कि उसके शरीर में खून की भारी कमी थी और डॉक्टरों ने मना किया था, फिर भी उसे गर्भपात के लिए विवश किया गया। उसके पास 3 बार कराए गए गर्भपात की मेडिकल रिपोर्ट्स और सबूत मौजूद हैं। एक बार अस्पताल में उसे 102 डिग्री बुखार था, तब भी उस पर दबाव बनाया गया।

पुलिस को सौंपा सबूत

पीड़िता ने सभी दस्तावेजी सबूतों, होटल बिलों और रिकॉर्डिंग्स के साथ SP ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसने कहा कि उसने जालसाजी और शोषण की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने ये भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने फेसबुक पर जाली आईडी बनाकर उस पर गंदे कमेंट किए हैं। उनके आईपी एड्रेस भी पुलिस को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।

महिला ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील की- मैंने अपने बच्चों के भविष्य की जमा पूंजी और अपनी इज्जत खो दी है। मैं आज सड़क पर हूं। मैं चाहती हूं कि इन ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि पंजाब की किसी और बेटी के साथ ऐसा धोखा न हो। एसीपी ने कहा कि थाना प्रभारी कुलविंदर मामले की जांच कर रहे हैं और उनके बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। इसकी पूरी वीडियो देखने के लिए क्लिक करें – https://www.facebook.com/dailysamvadpunjabi1

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, जालंधर के दो अफसरों को किया सस्पैंड, जाने वजह
Next Article Punjab: शहीद सैनिकों के परिवारों को मुआवज़ा देने संबंधी मोहिंदर भगत ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

By Mahabir

Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को शनिवार और रविवार को भी करनी पड़ेगी ड्यूटी, जारी हुआ आदेश

By Mahabir
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में PPR मार्केट के इस हुक्का बार में पुलिस की रेड, मालिक समेत 2 गिरफ्तार

By Mahabir

Jalandhar News: अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन ने लद्देवाली फ्लाईओवर के ऊपर से हाई वोल्टेज तार हटाने के लिए की पहल

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.