Punjab News: 2 गाड़ियों में हुई भीषण टक्कर में 2 की मौत, महिला घायल, देखें वीडियो

Written by

in

मोगा: मोगा-बरनाला मुख्य मार्ग बधनी कला की दाना मंडी के पास दर्दनाक हादसा होने की घटना सामने आई है। स्कार्पियों गाड़ी का संतुलन बिगड़ने के कारण वह दूसरी कार से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में 2 व्यक्तियों की मौत हो गई। वहीं घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दूसरी ओर घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

अस्पताल में पीड़ित कोमल रानी ने बताया कि वह पति कलवंत सिंह के साथ गांव से वापस शेरपुर ताइबा जाने जा रही थी। इस दौरान जब उनकी गाड़ी बधनी कलां के पास पहुंची, तो सामने से आ रही स्कार्पियो कार ने दूसरी तरफ से आकर उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एएसआई जगदेव सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक परिवार के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *