Punjab News: इस इलाके में Health Department की छापामारी, 100 किलो खोया और 7 क्विंटल गुड़ जब्त

Written by

in

लुधियानाः स्वास्थ्य विभाग ने ताजपुर और समराला चौक के पास कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान बड़ी मात्रा में मिलावटी खाद्य सामग्री जब्त की। कार्रवाई स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के निर्देशों और सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप कौर के नेतृत्व में की गई। छापेमारी का संचालन जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत कौर की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा टीम ने किया। इस दौरान ताजपुर की एक मिठाई की दुकान से 100 किलो खोया।

एक गुड़ निर्माण इकाई से 7 क्विंटल गुड़ और 350 किलो चीनी, सोडा बंटा की 6 बोतलें जब्त की गई है। जिन्हें लैब में भेजा गया है। इस दौरान टीम ने समराला चौक के पास गंदगी फैलाने पर एक विक्रेता का चालान काटा।ताजपुर में एक स्कूल के पास एनर्जी ड्रिंक बेचने वाले दुकानदार का चालान भी काटा गया। सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप कौर ने कहा कि हम लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत कौर ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि लोगों को सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य उत्पाद मिलें। स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी दी कि खाद्य सुरक्षा कानूनों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

 

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *