Jalandhar News: इस इलाके में 5 खेतों में नाड़ को लगी आग, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में अचानक देर रात मौसम ने करवट ली। इस दौरान तेज हवाओं के साथ चली आंधी से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं एक जगह पर खेतों में आग लगने की घटना सामने आई है। दरअसल, श्रीमन अस्पताल के पास कानपुर गांव में 5 खेतों में नाड़ को आग लग गई। मिली जानकारी अनुसार फैक्ट्री वाली गली में स्थित खेतों में मालिक ने खुद आग लगाई है। घटना की सूचना लोगों ने दमकल विभाग को दी।

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने घटना के दौरान खेत के मलिक को कई बार सूचना देकर बुलाया गया, लेकिन वह घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया। मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के कर्मी ने कहा कि उन्हें कानपुर गांव के पास खेतों में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *