Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में 12वीं के छात्र की मौत

Written by

in

लुधियानाः जिले के गांव चाहर में 12वीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक छात्र की पहचान 17 वर्षीय जरनैल सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पंजाब शिक्षा बोर्ड में 12वीं में कम नंबर आने की वजह से जरनैल सिंह कक्षा में फेल हो गया था। जिसके चलते उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए लाडोवाल थाने की एसएचओ गुरशिंदर कौर ने बताया कि पंजाब शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट आ चुका था। जरनैल सिंह सरकारी स्कूल में पढ़ता था और एग्जाम में वह 3 पेपर में फेल हो गया था। जरनैल सिंह के पिता गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी हैं। परिवार में उनके दो बेटे राजविंदर सिंह जरनैल थे। रात को उसने परिवार से कहा कि वह सोने के लिए छत पर जा रहा है।

जब वह सुबह 8 बजे तक नीचे नहीं आया तो परिवार उसे देखने गया। यहां उसने लोहे के एंगल पर परना बांधकर फंदा लगा रखा था। जरनैल को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल से लाडोवाल थाने को पत्र मिला जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल जरनैल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। आज जरनैल का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *