घर में आग लगने से लाखों का कैश और सामान जलकर राख

Written by

in

पूर्णियाः मरंगा थाना क्षेत्र में एक घर में आग लग गई। लोगों के अनुसार आग शार्ट सर्किट के चलते लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग भड़कती गई। जिसके बाद तुरंत फायरब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची 3 गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। परिवार के अनुसार कैश और घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

पीड़िता सविता देवी ने बताया कि पति के मौत के बाद अपना और बेटे का पेट भरने के लिए दुकान में काम करती है। घर में ताला लगाकर काम करने गई थी। पड़ोसियों ने फोन करके आग लगने की सूचना दी। जानकारी मिलते ही बेटे के साथ घर पहुंची। चारों तरफ अफरातफरी का माहौल था। घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पहले पति की मौत और अब अगलगी की घटना ने सब कुछ बर्बाद कर दिया।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *