Punjab News: गैराज में खड़ी Swift Car को लगी आग, जलकर हुई राख

Written by

in

लुधियानाः समराला रोड के अधीन आती बैंक कॉलोनी में कार में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार कालोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब वर्कशॉप के गैराज में रिपेयर के लिए खड़ी स्विफ्ट कार में आग लग गई। अचानक हुए इस हादसे में वहीं खड़ी कार होंडा अमेज़ को भी नुकसान पहुंचा।

हालांकि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वर्कशॉप के मालिक उमकार सिंह ने बताया कि यह आग कैसे लगी उनकी समझ से बाहर है। उन्होंने कहा कि कार में बैटरी भी नहीं रखी थी, लेकिन इस आग ने उनके वर्कशॉप के स्पेयर पार्ट्स समेत करीब 10-12 लाख का भी नुकसान कर दिया। फिलहाल मामले की जांच भी की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *