Punjab News: दिन दिहाड़े Gun Point पर व्यक्ति से 50 हजार की नगदी छीनकर लुटेरे फरार

गुरदासपुरः पंजाब में गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं जिले के कस्बा घुमाण में दिन दिहाड़े सुबह करीब सवा 11 बजे एक व्यक्ति से 2 अज्ञात लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर 50 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। लूट का शिकार हुए उंकार सिंह नवां बलड़वाल ने बताया कि वे बैंक से कैश लेकर वापस मुख्य बाजार होते हुए अपनी दुकान डकोहा रोड घुमाण जा रहे थे। बाजार में एक दर्जी की दुकान के पास मोटरसाइकिल खड़ी की थी।

इस दौरान उसके पास चेहरा ढके 2 अज्ञात युवक आए और पिस्तौल तानकर कहा कि जितने भी पैसे हैं वह निकाल दें।भीड़ भरे बाजार में इन दोनों लुटेरों ने उससे 50 हजार रुपए लूट लिए और अपनी सफेद रंग की स्विफ्ट कार, नंबर पी.बी. 09 यू. 7344, लेकर अड्डा चौक, घुमाण की तरफ भाग गए। उन्होंने बताया कि तुरंत पुलिस को शिकायत की गई। पुलिस बाजार के सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल लोकेशन की जांच कर रही है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *