Punjab News: ड्यूटी पर जा रही महिला पुलिस कर्मी की सड़क हादसे में मौत, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडाः रामपुरा मोड़ रोड पर भीषण सड़क हादसे में महिला पुलिस कर्मी की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार महिला पुलिस कर्मी आज सुबह गांव बलो में ड्यूटी पर जाते समय रामपुरा मोड़ रोड पर यह हादसा हुआ। मृतक महिला का पहचान रमनदीप कौर के रूप में हुई है। महिला पुलिस कर्मी रमनदीप कौर डीएसपी दफ्तर फूल में तैनात थीं।


बताया जा रहा कि नगर महिराज की जम्पल रमनदीप कौर जीवनसाथी स्व. जगमोहन सिंह (सौदागर के) गांव मंडी कलां में की रहने वाली थी और वे पंजाब पुलिस में तैनात थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ महिला कांस्टेबल सुबह 5 बजे अपने घर से फूल मंडी में ड्यूटी पर जा रही थीं, तभी एक भयावह सड़क हादसा हुआ।

मौके से एक पिकअप ट्रक चालक ट्रक को टक्कर मारकर फरार हो गया। इसके बाद मौके पर पहुंची समाज सेवा संस्थान की सदस्य रमनदीप कौर को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और फरार चल रहे ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *