शिवाजी मॉडल हाई स्कूल कुरियाला का दसवीं कक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: शिवाजी मॉडल हाई स्कूल कुरियाला में दसवीं कक्षा का परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। स्कूल के सभी बच्चों ने अच्छे अंक हासिल किए हैं। स्कूल प्रधानाचार्य वैशाली अग्रिहोत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल के सिमरन कौर ने 93.1 अंक लेकर टॉप किया। वहीं सरबजीत कौर ने 86.4 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा, मुस्कान कुमारी ने 83.3 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं श्वेता देवी 81 प्रतिशत अंक लेकर चौथा, सुकृति पंडित ने 79.6 प्रतिशत अंक लेकर पांचवां व वंश सहगल ने 75.4 अंक लेकर छठा स्थान प्राप्त किया। स्कूल के बेहतर परिणाम पर चेयरमैन एसके शर्मा, डायरेक्टर नरेश शर्मा व प्रधानाचार्य वैशाली अग्रिहोत्री ने बधाई दी। चेयरमैन एसके शर्मा ने कहा कि स्कूल स्टॉफ व बच्चों की मेहनत के चलते सभी बच्चें अंक लेकर उत्तीर्ण हुए हैं। इस अवसर पर स्कूल स्टॉफ सदस्यों में सीमा, उर्मिला, शायना, साहिल, ज्योति, पूजा, सुप्रिया, मोनिका, रमना व अनु उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *