बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो राहो रोड की है, जहां बाइक सवार नौजवान हाथों मे गन पकड़ कर वीडियो बना रहे है। इस दौरान वायरल वीडियो में उन्होंने गाना लगाया हुआ है कि जिहड़े करदे ने नित्त नी ऐलान जंग दा, आज देख लई सफेदेया ते किवें टंगदा। वहीं अन्य वायरल वीडियो में बाइक सवार नौजवानों ने हाथों में हथियार पकड़ा हुआ है। वायरल रील में नौजवानों ने गाना लगाया हुआ है कि जिहड़े लैके पिस्तौली घूमदे सी जट्ट ओहनू फिरे टोलदा, तेरे सामने ठोक के जाना, जिहड़ा तेरे विच बोलदा। इस दौरान वायरल वीडियो में घूम रहे नौजवान बाइक नंबर पीबी 10 जेके 9035 को लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि एक नौजवान हाथ में पिस्टल पकड़े हुए है और दूसरी वीडियो में तेजधार हथियार दिखाई दे रहा है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि पुलिस नौजवानों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।Bike riding youth roaming around openly with pistols and weapons#PareshRawal #MadhyaPradesh #NaraLokesh pic.twitter.com/8fMfvlWoRt
— Encounter India (@Encounter_India) May 16, 2025
Punjab News: सरेआम पिस्तौल और हथियार लेकर घूम रहे बाइक सवार नौजवान, वीडियो वायरल

लुधियानाः पंजाब सरकार द्वारा राज्य में गन कल्चर को प्रमोट करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हुआ है। इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर गन कल्चर को प्रमोट करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट या वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ पैनी नजर रखी जा रही है और वायरल पोस्ट व वीडियो करने वाले नौजवानों के खिलाफ सख्त एक्शन भी लिया जा रहा है। लेकिन उसके बावजूद कुछ नौजवान गन कल्चर को प्रमोट कर रहे है।
Leave a Reply