Punjab News: विवादो में घिरी महिला सरपंच, मामला दर्ज, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार धांधरा रोड सतजोत नगर की सरपंच पर विजिलेंस ने मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा हैकि पानी का कनेक्शन लगवाने के नाम पर बीजेपी नेता से 4 लाख रुपये मांगने के आरोप है। मामले की जानकारी देते हुए भाजपा नेता ने कहा कि सुखविंदर कौर बावा नामक महिला सरपंच की काफी समय से उन्हें शिकायते मिल रही थी।

सरपंच को लेकर कई वीडियो और ऑडियो लेकर लोग उनके पास आए थे। भाजपा नेता ने कहा कि उनकी जगह भी वहां पर है, जहां उनकी जगह पर दोस्त द्वारा निर्माण करवाया जा रहा था। इस दौरान मौजूदा लेडी सरपंच से पानी के कनेक्शन को लेकर बात की गई तो भाजपा नेता से 4 लाख रुपए पानी का कनेक्शन देने के लिए मांगे गए। आरोप है कि सरपंच ने पानी का कनेक्शन ना जोड़ने की धमकी दी। जिसके बाद वह सरपंच के घर गया, जहां भाजपा नेता ने कहा 1100 रुपए सरकारी फीस है, लेकिन 4 लाख रुपए की मांग की गई।

भाजपा नेता ने कहा कि उसे धमकी देकर कोठी का निर्माण बंद करवाया गया। इस दौरान दीपक शर्मा नामक व्यक्ति ने चल रहे लेंटर का काम रुकवा दिया। जिसके बाद भाजपा नेता के पिता सरपंच के घर बात करने के लिए गए तो महिला सरपंच ने 1.60 लाख की मांग की गई। जिसके बाद भाजपा नेता ने शिकायत विजिलेंस को दी। भाजपा नेता ने कहा कि वह इस मामले को लेकर एसएसपी से मुलाकात की। इसके बाद देर रात महिला सरपंच के खिलाफ विजिलेंस ने जांच के बाद मामला दर्ज किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *