Jalandhar News: हीटवेव से बाजारों में पसरा सन्नाटा, कामकाज हुआ ठप्प, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: उत्तर भारत में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं जालंधर में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। इस भीषण गर्मी के चलते बाज़ारों से रौनक गायब होनी शुरू हो गई है और दुकानदारों का काम ठप्प हो चुका है। जिस कारण व्यापारी इन दिनों खासे परेशान नज़र आ रहे है। वहीं भीषण गर्मी में स्कूलों से बच्चे भी छाता लेकर निकलते हुए दिखाई दिए। मामले की जानकारी देते हुए नारियल पानी बेचने व्यापारी ने कहा कि बिक्री में सुबह से दोपहर तक लोग घरों में रहते है। शाम के समय ग्राहक बाहर आते है।

इस सबंधी जब व्यापारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जो गर्मी के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे है जिस वजह से कारोबार में काफी मंदी आई हुई है। बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। एक ओर गर्मी से बुरा हाल हो रहा है, दूसरी ओर रात को बिजली कट से परेशानी हो रही है। भीषण गर्मी को लेकर सिविल सर्जन ने बच्चों और बुजुर्गों को लेकर एडवाइजरी जारी की है। सिविल सर्जन का कहना है कि बुजुर्गों और बच्चों को दोपहर के समय घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

अगर किसी को जरूरी काम से घर से बाहर जाना पड़ रहा है तो वह अपना सिर ढककर निकले और ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। तेज हवाओं से तापमान में गिरावट आने से लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक आज जालंधर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, बरनाला, संगरूर, पटियाला, मोहाली व फतेहगढ़ साहिब जिलों में हीट वेव चलेगी।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *