नदी में मछली पकड़ने गए 12 वर्षीय बच्चे के साथ हुआ हादसा, मौत

Written by

in

जहानाबादः जिले में शनिवार को जमुना नदी में 12 वर्षीय बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया है। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी देते हुए ग्रामीण राकेश दास ने बताया कि गांव के कुछ लोग जमुना नदी में मछली पकड़ने गए थे। पप्पू कुमार भी उनके साथ चला गया। सभी लोग मछली पकड़ने के बाद लौट आए लेकिन पप्पू वापस नहीं लौटा। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान ग्रामीणों ने नदी किनारे पप्पू का शव पानी में तैरता हुआ पाया जिसके बाद उसने घटना की सूचना भेलावर थाना को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मछली पकड़ने के दौरान पप्पू गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *