Punjab News: चोरी की वारदात में नौकरानी गिरफ्तार, लाखों के गहने व नगदी बरामद, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः पुलिस कमिश्नर द्वारा लूटपाट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले बुरे तत्वों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत थाना रंजीत एवेन्यू पुलिस घर में चोरी की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने घर की नौकरानी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने महिला के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया है। एसीपी नॉर्थ ऋषभ भोला ने बताया कि गुनप्रीत सिंह नाम के व्यक्ति द्वारा घर में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई गई थी।

उन्होंने बताया कि वह और उनकी पत्नी पालतू डॉगी को डॉक्टर के पास ले गए हुए थे। इस दौरान जब वे घर लौटे तो उनके घर का सारा सामान चोरी हो चुका था। उन्होंने शक जताया कि घर में काम करने वाली नौकरानी ने यह सारा सामान चोरी किया है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव हरसा छीना की रहने वाली नौकरानी कुलविंदर कौर काबू किया। पूछताछ के दौरान महिला ने चोरी की वारदात कबूली।

पुलिस ने महिला के कब्जे से लाखों रुपए के सोने के गहने और लगभग 10 हजार रुपए नगदी बरामद की। गहनों की कीमत 50 लाख से अधिक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला पिछले 4 साल से घर में सफाई का काम कर रही थी। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस महिला को माननीय अदालत में पेश कर इसका रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान और भी खुलासे होने की संभावना है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *