श्री माता चिंतपूर्णी को कपूरथला के श्रद्धालुओं ने चढ़ाया भारतीय झंडे और सिंदूर लिखा हार

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: पहलगाम के आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने शौर्य और पराक्रम दिखाते हुए आतंकवाद के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है, जिसे ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया गया। इस ऑपरेशन सिंदूर के तहत माता श्री चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं ने माता का पूरा शृंगार समर्पित किया।

पंजाब के श्रद्धालुओं ने माता रानी की पिंडी पर भारतीय झंडे और सिंदूर लिखा हुआ हार चढ़ाया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने देश के सैनिकों की रक्षा और सुख-शांति के लिए पूजा-अर्चना की। पंजाब के कपूरथला से आए श्रद्धालुओं ने बताया कि हमारे वीर सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जो साहस और जज्बा दिखाया है, उसी को देखते हुए आज माता रानी के दरबार में भारतीय सेना की रक्षा के लिए माता रानी से प्रार्थना की और कहा कि माता रानी की कृपा से देश के सैनिकों को शक्ति और साहस मिलता है। उन्होंने कहा कि वह माता रानी से प्रार्थना करते हैं कि देश के सैनिकों को हमेशा सुरक्षा और शक्ति प्रदान करें ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *