Haryana News: Youtuber Jyoti Malhotra जासूसी के आरोप में Arrest

Written by

in

हरियाणा: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप गिरफ्तार कर लिया गया है। ज्योति की गिरफ़्तारी के बाद इस मामले मे अब हरियाणा से 3 और पंजाब से 3 जासूस अरेस्ट हो चुके है।

पुलिस के अनुसार ज्योति पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के संपर्क में थी और सोशल मीडिया की आड़ मे गोपनीय जानकारी दे रही थी। वह 3 बार पाकिस्तान जा चुकी थी, जिसके बाद ज्योति भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के जांच के घेरे मे थी। 15 मई को DSP जितेंद्र कुमार की अगुवाई वाली टीम ने ज्योति को उसके घर न्यू अग्रसेन कॉलोनी से हिरासत में लिया था। ज्योति ने BA की पढ़ाई की है। जिसके बाद हिसार सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कर लिया गया। केंद्रीय एजेंसियां ज्योति से पूछताछ कर रही हैं। ज्योति के पिता हरीश कुमार मल्होत्रा बिजली निगम से रिटायर्ड हैं और वह दिल्ली मे ज्यादा समय रहती है। पाकिस्तान यात्रा के दौरान उसकी नजदीकी दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन में काम करने वाले एहसान-उर-रहीम उर्फ़ दानिश से हुई। वह 2023 में पाकिस्तान गई थी।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *