Punjab News: Guru Teg Bahadur school में Vice प्रिंसिपल पर लगे आरोप, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुर: जिले के हलका गुरु हरसहाय मे Guru Teg Bahadur school के वाइस प्रिंसिपल पर स्कूल छात्र को पीटने के आरोप लगे है। छात्र के पिता मनमीत सचदेवा के अनुसार स्कूल के वाइस प्रिंसिपल द्वारा की गई मारपीट के कारण छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए पहले सीएचसी गुरुहरसहाय में भर्ती कराया गया और बाद में आगे इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

मारपीट का शिकार हुए छात्र और उसके पिता ने प्रशासन से इस स्कूल की मान्यता रद्द करने और मारपीट करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर जब स्कूल पक्ष से जानने की कोशिश की गई, तो जानकारी देते हुए स्कूल के वाइस प्रिंसिपल इंदरजीत सिंह ने कहा कि उनके स्कूल में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। किसी विवाद के तहत जानबूझकर उन्हें और स्कूल को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *