पानी से भरे गड्ढे में डूबा 9वीं का छात्र, दर्दनाक मौत

Written by

in

भीलवाड़ाः जिले में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक छात्र की मौत होने का मामला सामने आया है। ये छात्र पानी से भरे गड्ढे में नहाने के लिए गया था। इस दौरान उसका पैर फिसला और वह गहराई में चला गया। काफी देर तक इसके लौटकर नहीं आने पर इसके परिजन इसे तलाशते हुए पानी से भरे गड्ढे के पास आए। जहां युवक के कपड़े ओर चप्पल बाहर देख उन्हें आशंका हुई जिसके बाद वह तलाब में उसकी तलाश करने लगे।

बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ यहां इकट्ठा हो गई। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ओर गोताखोरों की टीम ने करीब 2 से 3 घंटे की मशक्कत के बाद स्टूडेंट के शव को ढूंढकर बाहर निकाला। मामला गंगापुर थाना क्षेत्र के लखोला गांव का है। युवक की पहचान नारू (15) पिता कन्हैया लाल अहीर निवासी लालडिया के रूप में हुई है। नारू 9वीं क्लास का स्टूडेंट है ओर अभी स्कूल की छुट्टियां होने के चलते अपने पिता की गंगापुर सहाडा चौराहे पर चाय की होटल पर हेल्प करवाता था। आज ही उसका रिज़ल्ट आया और वो पास हुआ था। कल शाम को करीब 4 बजे गर्मी लगने से वो नहाने के लिए गया था, इस दौरान वो पैर फिसलने से पानी से भरे गड्ढे में डूब गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *