Punjab News: सड़क किनारे मिला कटा सिर, गौ मांस की आशंका, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसर: जिले के अजनाला मे उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया। जब गुजरापीर रोड के खेतों में कुछ शरारती तत्वों द्वारा सड़क किनारे कटा सिर और मांस के टुकड़े फेंक दिये गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मांस के टुकड़ों को कब्जे में ले लिया। इस मामले मे डीएसपी अजनाला गुरविंदर सिंह औलख ने बताया कि पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को बुला मांस के इन टुकड़ों की जांच करवाई जा रही है।

अगर रिपोर्ट मे गोमांस के टुकड़े पाए गए, तो कंपनी को बंद करने के लिए कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में क्षेत्रवासियों ने भी मांग की है कि ऐसा कृत्य करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ न कर सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *