Punjab News: अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

Written by

in

मोगा : गांव बूटर मध्य्यके रोड पर मोटरसाइकिल सवार 2 लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से मोगा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। एंबुलेंस ड्राइवर ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें फोन आया था कि बूटर गांव के पास सड़क हादसा हुआ है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे।

एंबुलेंस ड्राइवर ने कहा कि इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुए है। जिन्हें किसी अज्ञात वाहन टक्कर मारी है। उन्होंने बतााया कि घायलों की अभी पहचान नही हुई है। दोनों को मोगा के सरकारी हस्पताल में दाखिल करवा दिया है। घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए मोगा सरकारी अस्पताल से फरीदकोट रेफर किया गया।

वही सरकारी अस्पताल के स्टाफ ने बताया को 108 एंबुलेंस वाले दो घायलों को लेकर आए है। सड़क हादसे में एक्सीडेंट केस है।दोनों के बारे में अभी पता नहीं कहा के रहने वाले है दोनों की हालत नाजुक है और दोनों को एंबुलेंस 108 द्वारा फरीदकोट मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है दोनों की हालत गंभीर है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *