अमोदिनी महिला सशक्तिकरण सेवा प्रकल्प के तहत 67 पात्र महिलाओं का चयन

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष परिषद ने अमोदिनी महिला सशक्तिकरण सेवा प्रकल्प के तहत वर्ष 2025-26 के लिए जिला ऊना की 67 पात्र महिलाओं का चयन किया हैं। चयनित महिलाओं को हर माह 750 रुपए प्रत्येक की दर से राशन वितरण किया जाएगा। यह जानकारी हिमोत्कर्ष अमोदिनी सेवा प्रकल्प प्रभारी एवं परिषद के जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया ने दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 से शुरु इस प्रकल्प के तहत पिछले 12 वर्षो में दानवीर लोगों के सहयोग से 675 पात्र विधवा महिलाओं को 50 लाख रुपये का राशन वितरित किया जा चुका है। पिछले वित्तिय वर्ष में 56 महिलाओं को यह सुविधा प्रदान की गई थी।

उन्होंने बताया कि नए सत्र 2025-26 के लिए 67 महिलाओं को चुना गया हंै। इन महिलाओं को अप्रैल 2025 से लेकर मार्च 2026 तक हर महीने सहायता के रुप में राशन वितरित किया जाएगा। हिमोत्कर्ष पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकल्प में परिषद के सदस्यों के साथ-साथ जिला के दानवीर लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि चयनित महिलाओं को हर तीन माह बाद आयोजित कार्यक्रम में राशन सामग्री प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि 25 मई रविवार को सुबह सवा 10 बजे होटल सुविधा पैलेस ऊना में आयोजित कार्यक्रम में इस वर्ष की पहली तिमाही का राशन वितरित किया जाएगा।

इन महिलाओं को मिलेगा राशन

सोमा देवी, माया देवी, प्रवीण कुमारी, कश्मीरी देवी, मंजू बाला, सुमन देवी, रक्षा देवी, मीना कुमारी, विमला देवी, प्रवीण कुमारी, ज्योति देवी, बलविंद्र कौर, परविंद्र कौर, रानी देवी, बलजीत कौर, रंजीत कौर, निशा देवी, उषा देवी, सरिता रानी, सुरजीत कौर, सुरेंद्र कौर, रामकली, मनोरमा, प्रिया देवी, कमला देवी, वीना कुमारी, परमजीत कौर, सुनीता देवी, सुनीता देवी, राज बेगम, अंजू बाला, निशा देवी, निर्मला देवी, तृप्ता देवी, आशा देवी, निर्मला देवी, कमलेश रानी, तारो देवी, जीवन देवी, कृष्णा देवी, रामकली, लीला देवी, विमला, प्रवीण कौर, सुनीता देवी, हसीना वीवी, निर्मला देवी, सुनीता देवी, नीतू देवी, नीलम, नीलम देवी, प्रमिला देवी, सुमन लता, कमला देवी, शीला देवी, रजनी देवी, मोनिका, वीना कुमारी, सुनीता देवी, सरस्वती देवी, सुनीता रानी, चंचला देवी, कुलविंद्र कौर, संजयबाड़ा, तारो देवी, वीना कुमारी, बलविंद्र कुमारी शामिल हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *