स्कूटी सवार दो युवकों से 2.47 ग्राम चिट्टा पकड़ा

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना ऊना के पुलिस मुलाजिमों ने घालुवाल पुल के पास दो स्कूटी सवार युवकों को 2.47 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ा है और आगामी जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने घालुबाल पुल के पास नाकाबंदी कर रखी थी। नाकाबंदी के दौरान एक स्कूटी संख्या (एचपी 74 ए 8742) पर सवार होकर दो युवक होशियारपुर से ऊना की तरफ आ रहे थे जिन्हें जांच के लिए रोका गया तो तलाशी लेने पर 2.47 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपित युवकों की पहचान शम्मी खान पुत्र नज़ीर मोहम्मद निवासी कोहटा डाकघर बूढ़ेहर तहसील भोरंज जिला हमीरपुर व शुभम शर्मा पुत्र जय प्रकाश निवासी लखनपुर तहसील भोरंज जिला हमीरपुर के रूप में हुई। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी अमित यादव ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *