Punjab News: कबड्डी खिलाड़ी की सड़क हादसे में हुई मौत, देखें वीडियो

Written by

in

मोगा: कस्बा निहाल सिंह वाला के अधीन पड़ते गांव खोटे के पास कार हादसे में कबड्डी खिलाड़ी की मौत की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान सुरजीत सिंह के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा बीती रात को हुआ जब कब्बडी खिलाड़ी सुरजीत सिंह अपने एक दोस्त के साथ कार से बाघापुराना से अपने गांव रोता जा रहा था।

वही गांव खोटे के पास सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है और वहां पर कोई भी निर्माण अधीन का बोर्ड या रात के समय एमरजेंसी लाइट का प्रबंध नहीं है। जिस कारण सुरजीत सिंह की कार वहां एक खड्डे में गिर गई जिसके कारण यह हादसा हुआ। इस घटना को लेकर परिवार ओर गांव वासियों ने धरना लगा दिया ओर सड़क निर्माण ठेकेदार के खिलाफ करवाई की मांग की।

इस हादसे की घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है अंधेरा होने के कारण कुछ साफ नहीं दिखाई देता गांव वासियों ने बताया कि बीती रात कब्बडी खिलाड़ी अपने दोस्त के साथ कार से बाघापुराना से गांव रोते जा रहा था और यहां पर सड़क निर्माण का कार्य कई महीनों से चल रहा है।

लेकिन ठेकेदार द्वारा कोई भी निर्माण अधीन का बोर्ड नहीं लगाया गया। जिससे रात के समय पता चल सके कि यहां पर निर्माण कार्य चल रहा है। इससे पहले भी यहां पर कई हादसे हो चुके है, लेकिन बचाव रहा। लेकिन बीती रात बड़ा हादसा हो गया। गांव वासियों ने बताया कि सुरजीत बहुत ही होनहार ओर मेहनती था और कब्बडी का अच्छा खिलाड़ी था।

इससे गांव को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है हम सुबह से यहां पर बैठे हुए है अभी तक न तो उसके पोस्टमार्टम की बात हुई है ओर न ही कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचा है जो हमारी बात को सुन सके। इस हादसे के बारे थाना निहाल सिंह वाला के थाना मुखी से फोन पर बात हुई तो उन्होंने कहा कि उन्हें अभी हादसे के बारे मेें पता चला है, मौके पर जा रहे है ओर जो बनती करवाई होगी वह की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *