RSS मुख्यालय में हमले की साजिश रचने वाला आतंकी सैफुल्लाह ढ़ेर

Written by

in

नई दिल्ली: लश्कर के टॉप आतंकी सैफुल्लाह खालिद को पााकिस्तान के सिंध में अज्ञात हमलावरों ने मौत के घाट उतार दिया है। जानकारी के अनुसार सैफुल्लाह खालिद नेपाल से ऑपरेट कर रहा था। सैफुल्लाह ने भारत मे 3 बड़े आतंकी हमलो की साजिश रची थी। जिसमे महाराष्ट्र के नागपुर में RSS मुख्यालय में साल 2006 में हमला, 2001 में रामपुर में CRPF कैंप पर हमला, 2005 बैंगलोर हमला शामिल है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सैफुल्लाह खालिद नकली नाम विनोद कुमार से कई सालों तक नेपाल में रहा। उसने एक स्थानीय महिला के साथ शादी कर विनोद कुमार का पहचान बनाया। वह लश्कर- ए- तैयबा की गतिविधियों को कोऑर्डिनेट भी करता था। इसके अलावा भर्ती और लॉजिस्टिक सपोर्ट में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था।

सैफुल्लाह हाल ही मे नेपाल से पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बदीन जिले के मतली में शिफ्ट हुआ था। यहां से वह लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा के लिए काम कर रहा था। आज हमलावरों ने उसे गोलियों से छलनी कर मार डाला।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *