E-Rickshaw चार्ज करते समय घर में लगी आग, बच्चों सहित 6 झुलसे

Written by

in

नई दिल्ली: शाहदरा में इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर ई-रिक्शा चार्ज करते समय आग लग गई। आग लगने के चलते पूरे घर में धुआं भर गया। घटना के दौरान बगल के कमरे में सो रहा परिवार इसकी चपेट में आ गया। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई।

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में 2 बच्चों समेत 6 लोगों को दम घुटने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। 30 वर्षीय सनी 5 से 10 प्रतिशत झुलस गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सभी को आगे के इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *