दो पक्षों में झगड़े के बाद फायरिंग, युवक की जांघ में लगी गोली

Written by

in

हाजीपुरः दो पक्षों में विवाद के बाद गोली चलने का मामला सामने आया। एक युवक के गोली लगने से वह गंभीर जख्मी हो गया। घटना रविवार रात बिदुपुर थाना क्षेत्र के जुड़ावनपुर गांव में हुई। युवक की पहचान गांव के ही सुजीत कुमार (34) के रूप में हुई है।

पुलिस जानकारी के अनुसार सुजीत कुमार अपने घर के पास बहुल राय और रविन्द्र राय के बीच चल रहे विवाद को देखने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी पक्ष की चलाई गई गोली उनके बाएं पैर की जांघ में जा लगी। गोली लगने के बाद परिजन उन्हें तुरंत बिदुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया। उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। बिदुपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि विवाद के दौरान छीना-झपटी में गोली चलने की बात सामने आई है। घायल सुजीत का बयान दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *