Punjab News: नशे में धुत्त Driver ने Tractor से 2 लोगों को कुचला, मौत

Written by

in

लुधियानाः नशे में धुत ट्रैक्टर चालक की ओर से लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने का मामला सामने आया है। चालक की 2 राहगीरों को कुचल दिया। हादसे में एक राहगीर की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला ने ESI अस्पताल में दम तोड़ दिया। मरने वालों की पहचान दीपक और रुधंती के रूप में हुई। दोनों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया, जिसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।

मरने वाला दीपक बिहार के जिला नालंदा के गांव मदारपुर का रहने वाला है। हादसे से करीब 3 घंटे पहले ही दीपक गांव अपने रिश्तेदार के साथ काम के सिलसिले में लुधियाना आया था। वहीं महिला रुधंती किसी काम से जा रही थी। जिस समय यह हादसा हो गया। रुधंती को घायल अवस्था में ESI अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। रुधंती के दो बेटे शुभम और अंकुर है।

एसएसआई रजिंदर सिंह ने कहा कि मृतक दीपक के रिश्तेदार नंदू ने पुलिस को बताया कि दीपक बापू मार्केट मेन सड़क के सामने सुखमन फर्नीचर के पास खड़ा था। तभी एक ट्रैक्टर जिसके पीछे पानी वाला टैंकर लगा हुआ था। उस ट्रैक्टर को आरोपी विक्की कुमार चला रहा था। विक्की ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते दीपक और एक महिला के ऊपर चढ़ा दिया। हादसे में दोनों राहगीरों की मौत हो गई। लोगों ने ड्राइवर विक्की को काबू कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने विक्की के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *