लुधियानाः जमालपुर के नजदीक रिगल ब्लू होटल के बाहर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां सड़क पर गाड़ी पलट गई। बताया जा रहा हैकि डिजायर कार चालक की आंख लगने से यह हादसा हुआ है। घटना सुबह 6 बजे की है। डिवाइडर से टकराने के बाद गाड़ी 2 से 3 पलटिया खाकर सड़क के बीच में पलट गई। इसके बाद राहगीरों ने उसे गाड़ी से बाहर निकाला। मामले की जानकारी देते हुए दीपक सिंघला ने बताया कि उसका भाई सचिन सिंघला दोस्त का हालचाल पूछकर डीएमसी अस्पताल से देर रात वापिस आ रहा था।
इस दौरान अचानक आंख लगने से गाड़ी डिवाडर से टकरा गई और गाड़ी ने पलटियां खाई। इस घटना में कुछ मामूली चोटे लगी है। राहगीरों ने भाई को गाड़ी से बाहर निकाला और राहगीरों की मदद से फोर्टिस अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी है। भाई देर रात अपने दोस्त के पास अस्पताल में रूका हुआ था। जिसके बाद आज अल सुबह वापिस घर लौटते समय हादसा हो गया। घटना में गाड़ी को नुकसान हुआ है।

Leave a Reply