बेहलां में तेंदुए ने गाय के बछड़े को बनाया निवाला: पशुशाला में किया हमला

Written by

in

तेंदुए की दहशत से ग्रामीणों में डर का माहौल।

ऊना/सुशील पंडित: उप तहसील जोल की ग्राम पंचायत टकोली के गांव वेहलां में बीती रात को तेंदुए ने एक गाय के बछड़े को अपना शिकार बना लिया। सुबह जब ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी मिली तो पूरे इलाके में दहशत  फैल गई और वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया।

यह घटना बेहलां गांव के निवासी पंकज रणौत पुत्र स्वर्गीय मास्टर सुरेंद्र कुमार जिनकी पशुशाला लगभग 200 मी घर की दूरी पर है। बीती रात वह अपने घर में सो रहे थे। रात में किसी समय तेंदुआ वहां आ गया और पशु शाला के बाहर रस्सी के साथ बंधे खूंटे से बछड़े को अपना शिकार बना लिया।

सुबह होते ही बछड़े के शिकार होने की खबर पूरे गांव में फैल गई और ग्रामीण  की भारी भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठा हो गई। लोगों में तेंदुए के गांव में आने की खबर से खौफ का माहौल है। इस घटना के बाद ग्रामीणों  ने ब्लॉक सोहारी के वन विभाग के अधिकारियों एवं गार्ड अजय कुमार को सूचना दी।

सुरक्षा को लेकर चिंता।

ग्रामीणों में तेंदुए के गांव में आने से चिंता का माहौल है। लोग अब अपने पशुओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। वन विभाग की टीम लगातार इलाके में निगरानी रख रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

वही इस संदर्भ में ग्राम पंचायत टकोली के उप प्रधान पंकज रणौत ने कहा कि सभी ग्रामीणों को रात के समय पालतू जानवरों एवं पशुओं को पशु शाला  के अंदर बांधकर  रखें। जिससे जान- माल की कोई अप्रिय घटना न घटित हो सके।क्या कहते हैं रामगढ़ धार एवं बंगाणा के रेंज ऑफिसर अंकुश आनंद इस संदर्भ में फारेस्ट रेंज ऑफिसर बंगाणा अंकुश आनंद ने कहा कि रामगढ़ धार रेंज गांव वेहलां का मामला उनके ध्यान में में लाया गया है। उन्होंने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है साथ ही जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाने की बात कही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *