कुल्लू घूमने गई Punjab की 2 महिलाओं की मौत, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः कुल्लू घूमने के लिए परिवार के साथ गई दो महिलाएं हादसे का शिकार हो गई। जिससे उनकी मौत हो गई। मणिकर्ण घाटी के सुमा रोपा में देवदार का पेड़ गिरने से मां बेटी की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों के हवाले कर दिए।

जानकारी में सामने आया है कि गुबचन सिंह अपनी पत्नी अविनाश कौर, बेटी निशु और दामाद समेत परिवार के 6 लोगों सहित शादी की सालगिरह मनाने के लिए मनाली पहुंचे थे। शनिवार को सालगिरह का केक कुल्लू में काटे जाने का प्लान बनाया था। दिन के समय सभी सुमा रोपा में पार्वती नदी के किनारे घूमने निकले थे। वहीं, इस दौरान तेज तूफान के कारण देवदार का एक बड़ा पेड़ दोनों मां बेटी पर आ गिरा और दोनों पेड़ के नीचे दब गईं। पेड़ के नीचे दबी मां बेटी को परिवार और अन्य लोगों ने बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत चुकी थी। परिवार सहित पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *