IPL Qualifier-2 : Punjab-Mumbai में होगा महामुकाबला, जो जीता Final में RCB से भिड़ेंगी

Written by

in

स्पोर्ट्सः आईपीएल 2025 क्वालिफायर 2 में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाना है। मुकाबले को जीतने वाली टीम 3 जून को खिताबी मैच खेलती नजर आएगी, जिसमें आरसीबी पहले ही अपनी जगह बना चुकी है।

पंजाब किंग्स को पहली बार आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचाने वाले श्रेयस अय्यर इससे पहले दो और टीमों को भी प्लेऑफ में पहुंचा चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी में श्रेयस ने टीम को फाइनल में पहुंचाया, हालांकि वह खिताब जीतने से चूक गए। 2024 में श्रेयस की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया गया था। अब पंजाब किंग्स के साथ वह अपनी तीसरी टीम को प्लेऑफ से फाइनल और खिताब तक पहुंचाने की कोशिश में हैं।

वहीं एमआई को सीजन की शुरुआत में पहले पांच मैचों में चार में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी करते लगातार 6 मुकाबले जीते और प्लेऑफ की दौड़ में शामिल हो गए। हालांकि आखिरी तीन लीग मुकाबलों में उन्हें दो में हार मिली है, लेकिन एलिमिनेटर में मिली जीत के बाद उनका आत्मविश्वास निश्चित रूप से सातवें आसमान पर होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *