Jalandhar News: दिन-दिहाड़े लूट, Swift Car सवार बुजुर्ग महिला की बालियां छीनकर फरार, देखें वीडियो

फिल्लौरः दिन-दिहाड़े लूट की वारदात का मामला सामने आया है। स्विफ्ट कार सवार तीन लोग एक बुजुर्ग महिला को लूट का शिकार बनाते है और उसकी बालियां छीनकर फरार हो जाते है। जिसका सीसीवीटी भी सामने आया है। दुकानदार मनजीत सिंह ने बताया कि दुकान के बाहर एक बुजुर्ग माता बैठी थी। इस दौरान एक स्विफ्ट कार में सवार कुछ लोग आकर रुके। इस दौरान उन्होंने माता से पानी मांगा, जब पानी देकर गिलास लेने गई तो स्विफ्ट में सवार लोगों ने माता को अंदर खींच लिया और उसकी कानों की बालियां उतार ली औऱ माता को बाहर की ओर धक्का देकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि कार में एक युवक और महिलाएं बैठी थी।

वहीं एक अन्य महिला सुखविंदर कौर ने बताया कि वह दवाई लेने शहर गई थी। दवाई लेने के बाद छप्पड़ के पास बैठ गई और सोचा की कोई उनकी गांव की तरफ जाएगा तो वह उनके साथ चले जाएगी। इस दौरान एक गाड़ी आई जिसमें सवार लोग कहने लगे कि वह वाहा सिंह गढ़ी की ओर से जा रहे है। वह उनके साथ बैठ गई। रास्ते में उनसे पैसे और कानों की बालियां छीनकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके की सीसीटीवी जांची जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *