Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Innocent Hearts: बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा इनोसेंट हार्टस की संस्थाओं में ‘कमलेश विज़न प्रोग्राम’ का शुभारंभ
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
एजुकेशन

Innocent Hearts: बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा इनोसेंट हार्टस की संस्थाओं में ‘कमलेश विज़न प्रोग्राम’ का शुभारंभ

Mahabir
Last updated: May 22, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्टस की संस्थापक स्वर्गीय श्रीमती कमलेश बौरी की जयंती के अवसर पर बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा ‘दिशा: एन इनिशिएटिव’ के अंतर्गत ‘कमलेश विज़न प्रोग्राम’ का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम स्वर्गीय श्रीमती कमलेश बौरी की दूरदर्शी सोच, करुणा तथा शिक्षा एवं समाज सेवा के प्रति उनके आजीवन समर्पण को श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित किया गया है।

इस अवसर पर डाॅ. रोहन बौरी ने बताया कि इनोसेंट हार्टस आई सेंटर के सहयोग से एक पायलट प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आने वाले महीनों में स्कूलों और कॉलेजों की विभिन्न ब्रांचों में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों की दृष्टि जाँच (विजन स्क्रीनिंग) की जाएगी।

विद्यार्थियों को लाभान्वित करेगी

यह इनिशिएटिव इनोसेंट हार्ट्स स्कूल्स की पाँचों ब्रांचों, इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन तथा इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स के विद्यार्थियों को लाभान्वित करेगी, जिससे हज़ारों लर्नर्स को सिस्टेमैटिक विज़न स्क्रीनिंग और अवेयरनेस सपोर्ट प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

स्वस्थ दृष्टि बच्चों के सीखने और उनके समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य आँखों से जुड़ी सामान्य समस्याओं की समय रहते पहचान और उचित प्रबंधन सुनिश्चित करना है। इनोसेंट हार्ट्स आई सेंटर के योग्य नेत्र विशेषज्ञों और ऑप्टोमेट्रिस्ट्स की टीम कैंपस में विद्यार्थियों की व्यापक नेत्र जाँच करेगी।

इन जाँचों के माध्यम से दृष्टिदोष (रिफ्रैक्टिव एरर्स), भेंगापन एवं आँखों के संतुलन संबंधी विकार, एम्ब्लायोपिया (लेज़ी आई) के शुरुआती लक्षण तथा डिजिटल आई स्ट्रेन जैसी समस्याओं की पहचान की जाएगी। जाँच के उपरांत प्रत्येक विद्यार्थी को ‘विज़न स्टेटस कार्ड’ प्रदान किया जाएगा। जिन विद्यार्थियों को आगे जाँच या उपचार की आवश्यकता होगी, उनके अभिभावकों को सूचित कर उचित मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने बताया कि ‘कमलेश विज़न प्रोग्राम’ स्वर्गीय श्रीमती कमलेश बौरी द्वारा जीवनभर अपनाए गए सेवा, संवेदनशीलता और देखभाल के मूल्यों को प्रतिबिंबित करता है। प्रिवेंटिव आई केयर निवारक नेत्र देखभाल और समय पर हस्तक्षेप को बढ़ावा देकर यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत क्षमता को पूर्ण रूप से विकसित करने में सहायता करेगा।

इस सार्थक सीएसआर इनिशिएटिव के माध्यम से बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने तथा स्वर्गीय श्रीमती कमलेश बौरी की प्रेरणादायी विरासत को स्वास्थ्य, कल्याण एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास से जुड़े पहलों के माध्यम से जीवंत बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखता है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article St Soldier News: सेंट सोल्जर के छात्रों ने प्रतिष्ठित होटलों में इंटर्नशिप प्राप्त कर संस्थान का नाम किया रोशन
Next Article Punjab News: पंजाब विधानसभा के स्पीकर द्वारा पूर्व विधायक साही राम बिश्नोई चौधरी के निधन पर दुख व्यक्त
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

एजुकेशन

Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का जेईई मेन्स 2- 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन

By Mahabir

Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के यंग इनोवेटर्स ने टेक मंथन 3.0 में छोड़ी अपनी छाप

By Mahabir

Vishwakarma Day: सेंट सोल्जर ग्रुप द्वारा विश्वकर्मा दिवस समारोह

By Mahabir

DIPS News: डिप्स संस्थान: जहाँ संस्कार, सुविधा और सफलता का होता है विश्वस्तरीय संगम

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.