सड़क पार कर रहे बच्चे को ट्रैक्टर ने कुचला, गुस्साए परिजनों ने किया Road जाम

Written by

in

मोतिहारीः ट्रैक्टर द्वारा 8 साल के बच्चे का सिर कुचलने का मामला सामने आया है जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना मधुबन थाना क्षेत्र के नौरंगिया डीह गांव की है। मृतक की पहचान प्रदीप सहनी के बेटे आलोक कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मक्का लदा ट्रैक्टर गांव की ओर आ रहा था। इस दौरान आलोक सड़क पार कर रहा था कि ट्रैक्टर ने उसको अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पकड़ीदयाल डीएसपी मोहिबुल्लाह अंसारी के नेतृत्व में मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को मुआवजा देने और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश मेें जुट गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *