Punjab News: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी विवाद, चले तेजधार हथियार, देखें वीडियो

गुरदासपुर : थाना धारीवाल के अंतर्गत गांव संधवा में गांव की मौजूदा कांग्रेसी सरपंच गुरजीत कौर व उसके परिवार ने दूसरे पक्ष पर सरपंची की रंजिश को लेकर उसके परिवार के पांच सदस्यों को तेजधार हथियारों से घायल करने का आरोप लगाया है। मामले में नया मोड़ तब आया है जब दूसरे पक्ष के आम आदमी पार्टी के नेता गुरदीप सिंह ने मीडिया को बताया कि उसका बड़ा भाई एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। गुरदीप ने कहा कि मीडिया का सहारा लेकर मौजूदा सरपंच गुरजीत कौर ने पूरी तरह से झूठी कहानी पेश की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरपंच गुरजीत अपने साथ 10-15 हमलावारो को साथ लेकर मेरे फार्महाउस मेें आकर हमला कर दिया। इस हमले में उसका भाई गुरशरण सिहं गंभीर से घायल हुआ है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरपंच और एक दर्जन से अधिक हलावारों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान करीब चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उसका भाई गुरशरण सिंह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरपंच का चुनाव जीतने के बाद विपक्षियों द्वारा उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं और एक बार पहले भी उन पर हमला करने का प्रयास किया गया था, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को भी दी है। उन्होंने हमले से संबंधित सीसीटीवी की फुटेज मीडिया को जारी की है और मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और मामले की गंभीरता से जांच की जाए, ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके।

मामले से संबंधित थाने के डीएसपी कुलवंत सिंह मान ने दो पक्षों में आपसी झगड़े का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया गांव धालीवाल में सरपंची के तहत दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश थी। इसी के तहत दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। डीएसपी कुलवंत सिह ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोनों पक्षों की शिकायत मिल गई है। डीएसपी ने बताया कि गुरदीप सिहं के बयानों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद पूरी सच्चाई सामने आएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *