Punjab News: नशा करने से रोकना युवक को पड़ा महंगा, टूटी टांग, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडाः एक युवक की उस समय जमकर पिटाई की गई, जब उसने गांव में नशा कर रहे युवकों को रोका। पिटाई में युवकी की टांग टूट गई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


एसपी हीना गुप्ता ने बताया कि रणवीर सिंह नामक युवक जो कि गांव भाई बख्तौर कोट पट्टे का निवासी है। रात को अपने घर जा रहा था, तभी तीन अज्ञात व्यक्तियों ने हथियारों के साथ उस पर हमला किया और उसकी टांगें तोड़ दीं। जांच में सामने आया है कि रणवीर ने उक्त युवकों को नशा बेचने और करने से रोकता था।

जिसकी रंजिश में उक्त युवकों ने रणवीर पर हमला कर डाला। बेरहमी से पिटाई के चलते वह जख्मी हो गया और उसकी एक टांग पर फ्रैक्चर भी आया है। पीड़ित के बयान लेकर आरोपियों पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर पहले भी नशा तस्करी और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *