डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा (Haryana) के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा (Mahipal Dhanda) ने बताया कि पानीपत के डाहर गांव में राजकीय महिला महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षाएं शुरू की जाएंगी। मुख्यमंत्री की घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए सरकार ने इस संबंध में सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।
महाविद्यालय में कला एवं वाणिज्य संकाय की कुल 240 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। सरकार का कहना है कि इससे ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
नई व्यवस्था से छात्राओं को घर के नजदीक ही बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा। साथ ही क्षेत्र में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने और उच्च शिक्षा तक पहुंच आसान बनाने में भी यह कॉलेज अहम भूमिका निभाएगा।
