Punjab News: पूर्व सिमरजीत मान को देख रवनीत बिट्टू ने छूए पांव, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः वेस्ट हलके में 19 जून को होने वाले उपचुनाव को लेकर आज नामांकन भरने का आखिरी दिन है। इस दौरान आज भाजपा के उम्मीदवार जीवन गुप्ता और शिरोमणि अकाली दल (अ) के उम्मीदवार ने भी नामाकंन भरा। नामाकंन भरने के लिए जीवन गुप्ता के साथ भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू मौजूद रहे।

इस दौरान वहां पर अजब नजारा देखने को मिला। दरअसल, रवनीत बिट्टू और सिमरजीत सिंह मान का आमना-सामना हो गया। जहां रवनीत बिट्टू ने पूर्व सासंद सिमरजीत मान के पांव छुए और मान को बाद में गले लगाकर मिले। इस दौरान मीडिया के सामने बिट्टू ने दोबारा मान के पांव छूकर आर्शीवाद प्राप्त किया। वहीं दोनों को एक साथ देख सभी खुश हो गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *