Punjab News: बरसी से पहले हाई अलर्ट, Golden Temple के पास गुटका साहिब की बेअदबी, आरोपी काबू, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः जिले में ब्लू स्टार की बरसी को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में गोल्डन टैंपल के पास भारी पुलिस फोर्स तैनात है। लेकिन श्री दरबार साहिब के पास बाहर, श्री गुरु अर्जन निवास सरां के पास एक व्यक्ति द्वारा गुटका साहिब की बेअदबी की गई। हैरानी की बात यह है कि 6 जून के घल्लूघारे दिवस के मौके पर हर जगह पुलिस तैनात है, फिर भी यह बेअदबी होना चिंताजन है। हालांकि बेअदबी करने वाले आरोपी को काबू कर लिया गया है। मौके पर मौजूद पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

दरअसल, सच्चखंड श्री दरबार साहिब में शहीदी दिहाड़े की यादगारी मनाई जा रही हैं और 6 जून को बड़ा घल्लूघारा दिवस मनाया जाएगा, उसके चारों तरफ हर जगह पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। इस दौरान दरबार साहिब के बाहर बेअदबी की एक बड़ी घटना सामने आई। दरबार साहिब के बाहर, श्री गुरु अर्जन देव निवास के पास एक व्यक्ति द्वारा बेअदबी किए जाने के बाद मौके पर ही संगत की ओर से आरोपी को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

इसके बारे में जानकारी देते हुए एडीसीपी जसरूप कौर बाठ ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस टीम उसकी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि घल्लूघारे के दिन बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है और संगतें भी बड़ी संख्या में आ रही हैं। जब इस आरोपी ने यह घटना घटाई, तो संगत ने ही उसे काबू कर पुलिस को सौंप दिया। हम अब आरोपी से कठोरता से पूछताछ कर रहे हैं और मामला दर्ज करके कार्रवाई कर रहे हैं। उसने यह हरकत क्यों की, इस पर वह अभी चुप है। वहीं आरोपी ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि उसने यह कदम क्यों उठाया।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *