Punjab News: Congress को झटका, कई नेता AAP Party में हुए शामिल

Written by

in

लुधियानाः पश्चिम विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। वहीं नेताओं का पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी के चलते आप पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए नेताओं को आप में शामिल करवाया है। दरअसल, कांग्रेस पार्टी के कई पुराने नेता और आधा दर्जन से ज्यादा स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता आप में शामिल हो गए।

जिनका आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमन शेर सिंह शैरी कलसी ने पार्टी के विधायक अशोक पराशर पप्पी, जीवन ज्योत कौर, जसवीर सिंह राजा गिल, दविंदर सिंह लाडी ढोंस, कुलवंत सिद्धू, राजिंदर पाल कौर छीना, गुरप्रीत बानावाली की मौजूदगी में स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में लुधियाना के वार्ड नंबर 63 से निवेश वासन, जिनका परिवार पिछले 35 सालों से कांग्रेस के साथ जुड़ा था।

वह अपने समर्थकों के साथ आप में शामिल हो गए। वहीं, पुडा और ग्लाडा में रियल एस्टेट अफसर रहे जीत राम अपने साथियों के साथ आप में शामिल हुए। इसके अलावा लुधियाना के युवा सामाजिक कार्यकर्ता जीवन गुप्ता अपने दर्जनों साथियों के साथ पार्टी में शामिल हुए। वार्ड नंबर- 62 से रियल एस्टेट कारोबारी पवन कुमार भी अपने परिवार समेत कई साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

इस मौके पर शैरी कलसी ने कहा कि आप सरकार के प्रति पंजाब के लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। हर वर्ग और समाज के लोग पार्टी की नीतियों का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लुधियाना पश्चिम में आप की लहर चल रही है। हम इस चुनाव में भारी अंतर से जीतेंगे। उन्होंने कहा कि जालंधर वेस्ट हुए उपचुनाव का रिकॉर्ड इस उपचुनाव में वह तोड़ेंगे।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *