Tiktok स्टार की गोली मारकर हत्या, Birthday Party में रिश्तेदार बन आया था हमलावर

Written by

in

पाकिस्तानः इस्लामाबाद में टिकटॉक स्टार सना की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक सना (17) चित्राल की रहने वाली थीं और पाकिस्तान की चर्चित कंटेंट क्रिएटर थीं। टिकटॉक पर सना के 7.25 लाख और इंस्टाग्राम पर करीब 5 लाख फॉलोअर्स हैं।

जानकारी अनुसार सना अपना बर्थडे सेलिब्रेशन कर रही थी। जन्मदिन पर एक शख्स रिश्तेदार बनकर घर में घुसा था। आरोपी ने पहले सना से घर के बाहर कुछ देर बात की और फिर घर के अंदर आकर गोलियां चलाईं। सना को दो गोलियां लगीं, जिसके बाद मौके पर ही मौत हो गई। गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गया। सना यूसुफ की मौत के बाद उनकी लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) भेजा गया है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। शुरुआती जांच में यह साफ नहीं हो पाया है कि उनकी हत्या के पीछे असली वजह क्या थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *