तेज रफ्तार Bolero ने भट्ठा मालिक को मारी जोरदार टक्कर, 12 फीट उछलकर सड़क पर गिरा

Written by

in

नीमकाथानाः तेज रफ्तार बोलेरो कार ने ओवरटेक करने के चक्कर में सड़क पार कर रहे व्यक्ति को उड़ा दिया। व्यक्ति हवा में 12 फीट तक उछला और सिर के बल सड़क पर जोरदार तरीके से गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी राजेश डूडी ने बताया कि चला गांव निवासी सुभाष जोशी (62) ईंट भट्‌टे के मालिक थे। शनिवार को वे घर से दूध लेने के लिए रोड क्रॉस कर दूसरी तरफ के मकान में गए थे। वहां दूध से स्टील की केतली में दूध लेकर वे घर लौट रहे थे। इस दौरान रोड क्रॉस करते वक्त बेकाबू तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। वे हवा में उछलकर सिर के बल गिरे और उनकी दूध की केतली 40 फीट दूर जाकर गिरी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसा चला से चौकड़ी जाने वाली ग्रामीण सड़क पर हुआ। मौके पर जुटे लोगों ने सुभाष को नीमकाथाना के कपिल हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सुभाष के बेटे पंकज ने ड्राइवर के खिलाफ तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए एक्सीडेंट करने की शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया है। अब इसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाएंगे। सुभाष के हादसे का लाइव वीडियो बोलेरो से कुछ मीटर आगे एक कार चल रही थी। इस कार में लगे डैश-कैम में हादसा रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि बोलेरो ने लगभग तीन गाड़ियों को ओवरटेक करते हुए सड़क किनारे पैदल चल रहे सुभाष को सीधी टक्कर मारी। हादसे के बाद बोलेरो को ड्राइवर ने एक बार धीमा किया, लेकिन ड्राइवर बिना रुके मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *